June 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मनवीर चौहान के दोबारा भाजपा मीडिया प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून/चिन्यालीसौड़। भाजपा के दूसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर मनवीर सिंह चैहान का गुरुवार को उनके गृह जनपद के प्रवेश द्वार नगर पालिका चिन्यालिसोर में विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पिपलमंड़ी से जल विद्युत निगम के अतिथि गृह में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान को लाया गया।
गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान का चिन्यालीसौर आगमन पर सभी पदाधिकारियों ने जोश दिखाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में  पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने जिले को दूसरी बार प्रदेश में मीडिया प्रभारी  की जिम्मेदारी देने पर प्रदेश व केंद्रीय नेत्रत्वा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है मनवीर चैहान पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे वही भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चैहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव  2022 में बतौर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान की  भूमिका बहुत अच्छी रही इसी का इनाम पार्टी ने उन्हें दिया है। अपने संबोधन में मनवीर ने भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार बयक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं। इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, जिलाध्यक्ष रमेश चैहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष डाक्टर बिजय बडोनी, श्रिमती पूनम रमोला, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, जगत सिहं चाौहान, प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, प्रमुख भटवाड़ी बिनीता रावत, सचिन पंवार,राजेन्द्र रांगड़, जगमोहन रावत, अमित सक्लानी, शीशपालचंद रमोला, उदयपाल परमार, गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख बिजेन्द्र रावतॉ, चैन सिहं महर, संजय कंडियाल, खिमानन्द बिजल्वाण,बिजेन्द्र कोहली आदि कई मौजूद थे।