October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भर्तियों में हुई अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस 30 अगस्त को जिला मुख्यालयों में करेगी प्रदर्शन

-सरकार के पुतले फूंकेगी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में दिनांक 30 अगस्त, 2022 को अपराह्र 12ः00 बजे प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन एवं इसी विषय पर पत्रकार वार्ता करने के निर्देश दिये गये हैं।
ज्ञातव्य हो कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दिनांक 25 अगस्त, 2022 को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार की देखरेख में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार कर होनहार एवं योग्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में 30 अगस्त को पुतला दहन कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षगणों से भी आग्रह है कि वे जिला, महानगर मुख्यालयों में होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम तथा पत्रकार वार्ता में अपने संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करें।