October 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शंकरेश्वर महादेव को अष्ट धातु की जलधारी धारण कराई गई

देहरादून। लक्ष्मण चैक स्थित श्री अभय मठ में आज प्रातः 5 बजे से वैदिक मंत्रोचार एवं विधिवत पूजन के द्वारा श्री शंकरेश्वर महादेव जी को अष्ट धातु की जलधारी धारण कराई गई। इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे विद्वान पंडित अवधेशानंद जी भगत जो निर्वाणी अखाड़ा के पुरोहित हैं के द्वारा शास्त्रोक्त विधि के द्वारा वर्णित मंत्रोचार षोडशोपचार के साथ जलधारी को श्री शिव भोले के शिवलिंग को अर्पित की गई एवं उसके पश्चात हवन पूजन से शुद्धि कार्यक्रम किया गया।
यह जलधारी श्री दिगंबर राजेश पुरी के द्वारा अथक प्रयास करके जगाधरी में तैयार कराई गई जिसका वजन ढाई क्विंटल से अधिक है ऐसी जलधारी आसपास के भी किसी मंदिर में अभी तक स्थापित नहीं हुई है इसके साथ ही उन्होंने संकेश्वर महादेव के अनेक स्वरूप भी अष्टधातु के जगाधरी एवं मुरादाबाद में तैयार करा कर के अभय मठ में श्री संकेश्वर महादेव को अर्पित किए हैं श्री श्री 108 महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के निर्देशन में यह सब कार्य संपन्न हो रहे हैं उन्हीं की प्रेरणा से अभय मठ में जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा है एवं यह जलधारी स्थापित की गई है इस अवसर पर अभय मटके पंडित महिला मंडल की अध्यक्ष रीना मेंदीरत्ता सचिव प्रशांत शर्मा कोषाध्यक्ष कमलेश जी परम संरक्षक विनय गोयल सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे सभी श्रद्धालुओं को पूजन के पश्चात खीर भोग का प्रसाद वितरित किया गया दिगंबर श्री राजेश पुरी ने बताया कि 31अगस्त को गणेश स्थापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उन्होंने सभी को सम्मलित होने की अपील की।