मिलान। चार बार की चैम्पियन इटली के 60 साल में पहली बार विश्व कप में जगह बनाने से चूकने के बाद गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया। बुफोन ने इटली के लिये 175वां और आखिरी मैच स्वीडन के खिलाफ खेला जो गोलरहित ड्रा रहा।
इटली को स्वीडन के खिलाफ औसत के आधार पर 1–0 से पराजय झेलनी पड़ी। बुफोन ने इतालवी प्रसारक राइ से कहा,‘‘ मैं इतालवी फुटबाल से माफी मांगता हूं। इस तरह से विदा लेने का खेद है।’’ इटली के आंद्रिया बार्जागली और मिडफील्डर डेनियल डे रोस्सी ने भी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया।

More Stories
ड्रग फ्री उत्तराखंडः एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क
धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश