देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जनपद में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील विकासनगर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में सुद्धोवाला में अम्बेडकर कालोनी के समीप लोगों द्वारा कराब 06 बीघा भूमि पर घेरबाड़ कर अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील डोईवाला में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम मारखमग्रान्ट में शासकीय भूमि पर तार पीलर से घेरबाड़ कर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए गए है।
सरकार भूमि से अतिक्रमण हटाया

More Stories
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित