October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जहरीली गैस की चपेट में आये 6 मजदूर, 3 की हालत गम्भीर

रूद्रपुर। फैक्ट्री में गंदे पानी के टैंक की सफाई करने के दौरान छह मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गये। जिन्हंे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा तीन की हालत तो सामान्य है जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले का पता चलते ही फैक्ट्री प्रबन्धन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पिछले दिनों रूद्रपुर में एक कबाड़ी के यहंा गैस रिसाव होने के चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एक बार फिर जिले के ही सिडकुल क्षेत्र की मेटलमैन माइक्रो टर्नरर्स में गंदे पानी का टैंक साफ करने के दौरान छह मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गये। बताया जा रहा है कि बीती सुबह खेड़ा निवासी सुरेश, सचिन व रमेश जो दिहाड़ी मजदूर है, को एमएमटी फैक्ट्री में मजदूरी के लिए ले जाया गया था। जहंा उन्हे थिनर टैंक की सफाई को कहा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह थिनर टैंक में सफाई के लिए उतरे तो टैंक से निकली गैस के कारण सुरेश बेहोश हो गया। जिसे उसके साथी सचिन व रमेश ने बचाने का प्रयास किया तो इस दौरान वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए। हल्ला होने पर फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों ने उन्हे बाहर निकाला लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गये। फैक्ट्री प्रबन्धन ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहंा सुरेश, सचिन व रमेश की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि तीन की हालत सामान्य व तीन की गम्भीर बनी हुई है।