पौड़ी। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतकों और घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना आज सुबह दस बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जो नोयडा से कोटद्वार होते हुए बीरोखाल जा रहे थे। उनकी कार जब बीरोखाल के कोलादरिया पहुंची तो अचानक चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित निवासी नोयडा व कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक युवक सुनील घायल हुआ है। जिसे पुलिस द्वारा बीरोखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोयडा में नौकरी करता है आज सुबह वह अपने गांव जा रहा था इसके चलते उसने रोहित की टैक्सी बुक करायी थी। बहरहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

More Stories
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
हल्द्वानी में कांग्रेसियों का व्यवहार, राहुल की अराजक राजनीति का विस्तारः भट्ट
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब