देहरादून। हिमाचल चुनाव में उत्तराखण्ड भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। जहां वे माल रोड पर जन संपर्क अभियान में शामिल हुए।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक सोच के कारण आज भारत ने दुनियां में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्हांेने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व देश बहुमुखी विकास कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश को उन्नति के शिखर तक ले जाएगी। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रचार मैदान में उतरे थे। वे दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम धामी ने शिमला में किया चुनाव प्रचार

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच