June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 कर्मियों को सीडीओ ने किया सम्मानित

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान द्वारा विकास भवन देहरादून में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही विकास भवन परिसर स्थित सभी कार्याेलयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों से प्ररेणा लेते हुए कार्य सम्पादित करने की अपेक्षा की  ताकि उनका नाम भी अगले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची में आए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित भाव से कार्य करने से सरकार की जनकल्याणकारी/ विकास योजनाओं का लाभ जनमानस तक पंहुचता है तथा इस प्रकार के कार्यों से राज्य एवं यजनपद की प्रगति बढाने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं इस लिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन समर्पित भाव से करते हुए राज्य की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
आज सम्मानित हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकान्त गिरि, अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी, कम्प्यूटर आपरेटर मोहित भण्डारी, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी महावीर प्रसाद नौटियाल, दिनेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह चालक, मायाराम जोशी, उमेश पाल, शेखर कश्यप, ताजबर सिंह राणा वैयक्तिक सहायक, संजीव कुमार सहायक संख्याधिकारी, बनारसी लाल चालक, राहुल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर, कमल सिंह, रवि पाण्डे, रामपाल सिंह रोतेला लेखाकार, रेखा पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी , आकाश डोभाल कनिष्ट सहायक, काजल रावत कनिष्ठ सहायक, गफूर अहमद, कमलेश सिंह बिष्ट, संदीप, पूरा गैरोला, अजय, चमन सिंह चौहान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रमोद पाण्डेय व्यायाम प्रशिक्षक, आनन्द दाता,, सुमित कुमार, खीम सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सोबन सिंह रावत सहायक जिला पंचायतीराज अधिकारी डी.एस भण्डारी चारा विकास अधिकारी, सीता देवी पशुधन  सहायक, नागेन्द्र तिवारी  वरिष्ठ सहायक, गजपाल भारती एडीसीओ सहकारिता शामिल है।