देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की स बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की स समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर विकास कार्य करने के निर्देश जिससे जनता को कोई असुविधा न हो स मंत्री जोशी ने कहा भवन निर्माण में नक्शे पास करने में आ रही समस्याओं को भी शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कनक चौक पर शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर बनने जा रहे स्मारक की भी जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, एई अभिषेक भारद्वाज, एई प्रशांत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
कनक चौक पर बनने जा रहे सीडीएस रावत के स्मारक को शीघ्र पूर्ण करने के मंत्री ने दिए निर्देश

More Stories
निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान
दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया