October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भूू धंसाव क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया

चमोली। जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित राहत शिविरों में रहने की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रात्रि में स्वयं राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कही पर कोई आवश्यकता है, तो उसको तत्काल बहाल किया जा रह है। प्रभावित परिवार प्रशासन की इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की आजीविका से लेकर रहने खाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सभी राहत शिविरों मे हेल्प लाईन नंबर चस्पा कराने के साथ ही प्रभावित लोगों तक हर प्रकार से मदद पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कहा कि कही पर कोई भी आवश्यकता हो बताएं। किसी भी चीज की कमी नही होने दी जाएगी। जिला प्रशासन ने राहत शिविरों मे कूक्ड फूड से लेकर प्रभावित लोगों एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है।