देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग विभाग में पटवारी लेखपाल पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा देहरादून के लैंसडाउन चैक पर धरना एवं उग्र प्रदर्शन किया गया साथ ही राज्य सरकार का पुतला भी दहन किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने कहा की जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की पोल खुल गई है और एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं जिससे जनता में भाजपा के प्रति अविश्वास की भावना बढ़ रही है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा की पुष्कर सिंह धामी ’धाकड़ धामी नहीं बल्कि दब्बू धामी’ है यह बात इससे ही साबित हो जाती है कि पुष्कर सिंह धामी ने यूके एसएसएससी घोटाले के बाद यह कहा था की हम घोटाले बाजों के खिलाफ ऐसी नजीर बनाएंगे कि कोई भी घोटाला करने से पहले सोचेगा लेकिन इसके विपरीत यूकेएसएसएससी घोटाले के बाद पटवारी लेखपाल घोटाला सामने आ गया हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी कह रहे हैं जबकि वे ’दब्बू धामी’ है ।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि दिन प्रतिदिन भाजपा सरकार के नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं और लोक सेवा आयोग विभाग के अधिकारी द्वारा यह जो पेपर लीक घोटाले का मामला सामने आया है वह बहुत ही निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना ने भी सरकार को घेरा एवं प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने भाजपा को घेरते हुए सबसे घोटालेबाज पार्टी का नाम दिया पदाधिकारियों ने बताया किआम आदमी पार्टी द्वारा देहरादून के अतिरिक्त हरिद्वार लोक सेवा आयोग के दफ्तर पर एवं सभी जिलों में इस प्रकार के प्रदर्शन किए गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव नासिर खान ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन जोशी, श्याम बाबू पांडे ,सुशील सैनी, विपिन नेगी, हरचरण सिह ,सीपी सिंह दीपक नीमरानियां ,सीमा कश्यप, सुशांत थापा ,गुलफाम मलिक ,नवीन चैहान आदि मौजूद रहे ।
News Portal

More Stories
निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान
दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया