हरिद्वार। उत्तराखंड के पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के मामले में एसआईटी ने दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपी दीपक कुमार निवासी प्रह्लादपुर खानपुर और सौरभ प्रजापति निवासी पीठ बाजार सीएमआई हॉस्पिटल के सामने ज्वालापुर ने आरोपी राजपाल और संजीव दुबे के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने सहित कई कार्यों में सहयोग किया था।
दोनों आरोपियों ने प्रिंटर से पेपर की फोटो स्टेट करने के साथ ही सहारनपुर बिहारीगढ़ रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की थी। एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक कांड में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
News Portal

More Stories
उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प
‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट