June 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मोबाइल ऐप के जरिए लोन लेना बना जी का जंजाल

देहरादून। मोबाइल ऐप के ज़रिये लोन लेना कई बार जी का जंजाल बन जाता है।। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सामने आया है। यहां एक महिला को सस्ता लोन लेना महंगा पड़ गया। ऐप के ज़रिये उसे करीब 8500 रुपये का लोन मिला लेकिन इसके बदले में उससे पांच दिन में करीब 14 हजार रुपये वसूल लिये गए। इतना ही नहीं, महिला के फोटो के साथ अश्लील ट्रिक्स करते हुए आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले को जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को उसने एक ऑनलाइन कंपनी से लोन लिया था। लोन लेते ही कंपनी से जुड़े लोग उससे पैसे वापस मांगने लगे। उसने बताया कि उन्होंने पहले मामूली ब्याज बताया था लेकिन बाद में लोन की रकम पर ज्यादा ब्याज मांगने लगे। तब पीड़िता ने 12 जनवरी तक लोन की रकम ब्याज समेत लौटा दी। इसके बाद भी उसे छुटकारा नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।