देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और महंत देवेन्द्र दास जी महराज के बीच प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुलाकात के दौरान निकट भविष्य में श्रीगुरु राम राय ट्रस्ट के साथ ऑर्गेनिक खेती पर मिलकर कार्य करने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही, देहरादून शहर में लावारिस घूम रही गाय के प्रबंधन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
News Portal

More Stories
निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान
दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया