October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पीएम आवास योजना के तहत आवासों की स्वीकृति पर मंत्री जोशी ने जताया केंद्रीय मंत्री का आभार

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।
मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासो की स्वीकृति के लिए भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार प्रकट किया। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में 150 से 249 तक की जनसंख्या वाली बसावटों के संयोजन हेतु मोटर मार्ग निर्माण की अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त, मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज से पीएमजीएसवाई फेज-03 की सड़कांे के त्वरित सर्वेक्षण कराने एवं शीघ्र स्वीकृति का भी अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र सभी मामलो में कार्रवाई की बात की।