October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने 510 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएएस की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस टिमली धर्मावाला क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रूकने का इशारा किया। किन्तु कार चालक रूकने की जगह कार को दौड़ाने का प्रयास करने लगा। किन्तु चैकिंग के दौरान पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण व भागने में असफल रहा। संदेह होने पर पुलिस ने कार रोककर उसकी तलाशी ली तो कार से 510 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिससे के बाद पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशरफ पुत्र रूस्तम निवासी मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उम्र 31 व साबदा पत्नी अशरफ निवासी सहारनपुर उम्र 24 वर्ष बताए। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिर्जापुर का रहने वाला है तथा दिहाडी मजदूरी में रंग पेंट का काम करता है। उसकी पहचान मिर्जापुर में ही  एक व्यक्ति से हुई जो स्मैक तस्करी का काम करता था। उसके सम्पर्क में आने के बाद जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह इस धंधे में पड गया।