देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र आंदोलन के बहाने राजनीति करने वाले दलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बात हम पहले से कह रहे थे कि कुछ राजनीतिक संगठन जो अपनी राजनीतिक जमीन पहले से खो चुके हैं। देश भर के अंदर भी और उत्त्तराखण्ड में भी, अब छात्रों और छात्राओं को आगे करके, उनके कंधे पर बंदूक रख रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि हमने कल देखा कि ऐसे लोग कल छात्रों के बीच में आ गए और बीच में आकर जिस तरह से पत्थर फेंके और आंदोलन को हिंसात्मक तरफ ले गए, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जो अनावश्यक रूप से आये हैं, उन्हें हमारा प्रशासन देखेगा की ये कौन लोग हैं। हम छात्रों का कोई नुकसान नहीं करना चाहते, सरकार उनके हित के लिए ही काम कर रही है।
देश और उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके दल, अब छात्रों के कंधे पर रख रहे बंदूक: मुख्यमंत्री

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट