October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे ने किया मददगार को सम्मानित

पौड़ी। पुलिस अधिक्षक श्वेता चैबे ने आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाले लोगों को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है। जिससे कि समाजिक कार्यों की तरफ लोगों का रूझान बढे़।
ऐसा व्यक्ति जो नेकनीयती से, बिना किसी स्वार्थ के स्वेच्छा से किसी भी आपात कालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए आगे आता है, गुड सेमेरिटन कहलाता है।जनपद पौड़ी के संजय कुमार पाण्डेय पुत्र शिवनन्द निवासी-श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल व भूपेश बमराड़ा पुत्र कमलादत्त, निवासी-श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा 14 फरवरी को खण्डाह के पास श्रीनगर पौड़ी रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो के घायल चालक जयप्रकाश भण्डारी को अपने वाहन में बैठाकर समय से अस्पताल पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाई गयी। उनकी समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्वेता चैबे ने उन्हें सोमवार को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्वेता चैबे ने जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और यदि आप मौके पर मौजूद रहते हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुँचाकर केंद्र व राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ-साथ मानवता का धर्म भी निभा सकते हैं।