देहरादून। पांच दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जनपद देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम फिर बदलने के आसार, बारिश और बर्फबारी की आशंका

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार