October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

चोरी की स्कूटी सहित एक गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सैफ अली राजवन, पाउंटा साहिब हिप्र ने विकासनगर पुलिस में अपनी स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान धोलातप्पड रोड, देहरादून से आरोपी शोयल पुत्र फारुख निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर, उम्र 20 वर्ष को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।