देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को सेक्टर 3 व सेक्टर 4 से संबंधित शमन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 10 पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई। मानचित्र शमन कैंप में एमडीडीए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता और वाद लिपिक उपस्थित रहे। शमन कैंप में 20 से 30 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। सुनवाई के उपरांत उनसे संबंधित वादों का निस्तारण करते हुए 6 अवासीय एवं 4 गैर आवासीय पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई।
एमडीडीए ने आयोजित किया शमन कैंप, एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि की आरोपित

More Stories
भारत-नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस