Breaking उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

देहरादून। जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यलय स्थित स्वागत कक्ष में प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड में कृषि और उद्यान को तेजी से बढ़ावा देने एवं किसानों के हित में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। राज्य में किसानों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

सरकार शिक्षकों के प्रकरणों को लेकर गंभीरः डॉ. धन सिंह रावत

Anup Dhoundiyal

उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन, राष्ट्रीय स्तर की प्रथम रेड रन मैराथन में राज्य का बजा डंका

Anup Dhoundiyal

दिल्ली संकट में आजम : निलंबन पर अड़ी भाजपा स्मृति बोलीं- संसद औरतों की आंखों में झांकने की जगह नहीं आजम के गुरुवार को दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज भी गतिरोध जारी भाजपा सांसद बयान को लेकर आजम खान के इस्तीफे की कर रहे है मांग कंपनी संशोधन विधेयक और इंडियन मेडिकल काउंसिल विधेयक पर चर्चा रुकी आजम ने चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- सभी दलों से बात कर लूंगा फैसला

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment