October 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण

नैनीताल। जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने ज्योलीकोट, कैंची, हली, पंगोट क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कहा कि हली गाँव मे भारी बारिश के कारण ग्रामवासी काफी प्रभावित हुए हैं जिसपर आज ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सडक मार्ग अवरुद्ध होने से कहीं ना कहीं क्षेत्रवासियों को बेहद कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उन्होंने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों को सडक मार्ग सुचारू कराने और क्षेत्रवासियों को हुए नुकसान का त्वरित भुगतान किया जाए। साथ ही प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कल होने वाली बैठक में ठोस रणनीति के साथ आने और इसे रोकने के उचित समाधान बताने के निर्देश भी दिए ताकि त्वरित कार्य आरंभ और नुकसान को कैसे ठीक किया जा सके।
प्रभारी मंत्री ने राजभवन मार्ग, पंगोट-किलबरी में सडक मार्ग के अवरुद्ध होने और बलियानाला का भी स्थलीय निरीक्षण वहीें किया। आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय विधायक सरिता आर्य के साथ डिग्री कॉलेज, पंगोट में भूस्खलन से सडक मार्ग अवरुद्ध होने और बलियानाला का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सडक मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं अवरुद्ध सडक मार्ग पर किये जा रहे कार्य का भी जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता ना होने पाए सभी अधिकारी इसे सुनिश्चित करें इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी शहीद विभिन्न विद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारी मौजूद रहे।