देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति एवं वन अनुसंधान संस्थान निदेशक, डा. रेनू सिंह द्वारा श्रद्वांजली दी गई तथा श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रोबेशनर्स तथा केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के टेªनीज द्वारा भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।
वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

More Stories
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वोपरिः प्रियंका जोशी
युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकारः सीएम
मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की