देहरादून। श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
राजभवन में अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन

More Stories
हिमालय दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
राज्यपाल से लोक भवन में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट