देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर का मासिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा में लगे कार्मिकों एवं ड्यूटी रोटेशन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ईवीएम गोदाम में लगे तालों की सील एवं सीसीटीवी टीवी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी सहित निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे कार्मिक मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

More Stories
तीसरी बार सरकार के संकल्प पर भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
बीएलओ और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारीः सीईओ