नैनीताल। रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गयी है, सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी कि टांडा रेंज में रेलगाड़ी के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गयी। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने के प्रयास किया परंतु तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया था, जिससे हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टाटा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि हाथी को ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके बाद उसका उपचार किया जाएगा।
रेलगाड़ी की चपेट में आने से मादा हाथी हुई घायल

More Stories
मंत्री रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित होगा हनोल जागड़ा मेला
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएः मुख्यमंत्री