उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड दिल्ली राजनीतिक

हर मोर्चे पर विफल उत्तर प्रदेश सरकार अपने विरोध में उठने वाली आवाजों का दमन करना चाहती है: सचिव मंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के वर्तमान सत्र में संगठित अपराधों को रोकने के लिए प्रस्तुत किए जा रहे यूपीकोका विधेयक की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्‍सवादी (माकपा) ने अलोचना की है। पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराधों को रोकने के लिए पहले से ही पर्याप्त कानून मौजूद हैं। अगर सरकार में इच्छाशक्ति होती तो उन कानूनों का इस्तेमाल करके ही संगठित अपराधों पर रोक लग चुकी होती। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य एस.पी. कश्यप ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल उत्तर प्रदेश सरकार अपने विरोध में उठने वाली आवाजों का दमन करना चाहती है।

इस लिए यह विधेयक ला रही है. उन्होंने कहा कि यूपीकोका विधेयक जब कानून बन जाएगा तो इसका दुरूपयोग प्रदेश में सरकार का विरोध कर रही ताकतों के खिलाफ किया जाएगा. यह जनता के जनवादी अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम करेगा। सचिव मंडल ने मांग की है कि इस विधेयक को पेश करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया जाए।

Related posts

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने रैपिड स्ट्रोक इंटरवेशन और आधुनिक न्यूरोलॉजिकल देखभाल से मरीज का जीवन बचाया

Anup Dhoundiyal

यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया

Anup Dhoundiyal

100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के सम्बन्ध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक, सीएम धामी वर्चुअली हुए शामिल

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment