देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य मे मूल निवास को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्णय को स्वागतयोग्य कदम बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के मूल निवासियों के हित मे लिया गया अच्छा फैसला है।
भट्ट ने कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र के संबंध मे स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि अब मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को अब स्थायी प्रमाण पत्र की जरूरत नही है। हालांकि पूर्व मे भी इसके लिए वर्ष 2007 मे निर्देश जारी किये गए थे। उत्तराखंड मे मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए विवश किया जा रहा था। विभाग भी बाध्य नही कर पाएंगे।
भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी आम जन की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि सीएम युवा बेरोजगारों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हितों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि मूल निवास को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर पार्टी सतर्क है और किसी भी परस्थिति मे आम जन को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मूल निवास के संबंध मं धामी का फैसला स्वागतयोग्य, अफवाहों पर लगा विरामः भट्ट

More Stories
मंत्री रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित होगा हनोल जागड़ा मेला
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएः मुख्यमंत्री