देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीएम ने टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका

More Stories
छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित