देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तहसील खटीमा के भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संचालित किये जा रहे भंडारे में पूरी सादगी से जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में स्वयं भी जन सेवा करते हुए जनता को प्रसाद वितरण किया।
सीएम ने भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

More Stories
एकीकृत जल संसाधन मॉडलिंग एवं बेसिन प्रबंधन पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
एचआईवी को लेकर जागरूक हों महिलाएं, भ्रांतियों से बचें
मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेसी