देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में बीती देर रात गुलदार एक चार साल के बच्चे को आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को गुलदार के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली घर के आंगन में था। तभी वहां अचानक गुलदार आया और बच्चे पर झपट्टा मार दिया।इसके बाद वह उसे उठाकर ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत बनी हुई है।
घर के आंगन से बच्चा उठा ले गया गुलदार, जंगल से बरामद हुआ शव

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की