July 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, देहरादून मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा

देहरादून। कांग्रेस देशभर में गुरूवार को अपना 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। देशभर के कांग्रेस जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सभी ने नए संकल्प और उत्साह के साथ कांग्रेस को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। प्रदेश की राजधानी स्थित राजीव भवन में भी कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर देश सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के आन्दोलन से लेकर आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही कांग्रेस ने अपने शासन में देश की लोकतांत्रित मूल्यों को मजबूत करने का काम किया। किन्तु भाजपा के शासन में सारी व्यवस्था तारतार हो रही है। देश के नागरिकों को संप्रदायों में बांटने का काम किया जा रहा है। जिससे देश की सामाजिक व्यवस्था तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक पार्टी है जो देश के सभी संप्रदायों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है।