देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत नालापानी में स्थित के0के0एम0 हैंडविग सोसायटी (कृपाओं की माता) कुष्ट आश्रम पहुंचे, जहाँ पहुँचकर एसएसपी देहरादून द्वारा आश्रम में रहने वाले 48 परिवारजनों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आश्रम में रहने वाले सभी परिवारजनों को कम्बल वितरित किये गये, साथ ही थानाध्यक्ष रायपुर को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आश्रमों में समय-समय पर जाकर उनमें निवासरत व्यक्तियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओ का समाधान करें। आश्रम में निवासरत सभी महिलाओं व पुरूषों द्वारा एसएसपी देहरादून से मिले स्नेह के लिए उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
नए साल में कुष्ट आश्रम में निवासरत लोगों से मिलने पहुंचे एसएसपी

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की