देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व० हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर देहरादून रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्व. हरबंश कपूर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज जो भी मैं हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। मंत्री ने कहा हरबंश कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत कैंट विधायक सविता कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जयंती पर पूर्व मंत्री हरबंश कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की

More Stories
केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत