देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह ने हमारे देश, धर्म, संस्कृति और सभ्यता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने हमें सदैव पवित्र भावनाओं और महान विजय की सीख दी है। राज्यपाल ने कहा की श्री गुरु गोबिन्द सिंह का महान व्यक्तित्व, उनके आध्यात्मिक संदेश हम सबकी भलाई और विश्व कल्याण के लिए हैं। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।
राज्यपाल ने गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की