November 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

संजय जाजू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

देहरादून। संजय जाजू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह तेलंगाना कैडर से 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्री जाजू के कार्यभार संभालने पर निवर्तमान सचिव अपूर्व चंद्रा तथा मंत्रालय और विभिन्न मीडिया इकाइयों के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपूर्व चंद्रा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव का प्रभार सौंपा गया है।