
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुवात भी हंगामेदार रही। सत्र के दौरान उस समय नजारा कुछ और था जब खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार खुद टैक्टर चलाकर विधानसभा कूच किया। विधायक को पहली बार टैक्टर से विधानसभा जाते हुए देखकर आसपास के लोगो की निगाहे विधायक पर ही टिकी रही।
सत्र के पहले ही दिन से ही किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार सत्र के दूसरे दिन भी अलग ही अंदाज में नजर आए । आपको बता दें कि विधायक उमेश कुमार हरिद्वार जिले के किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ रहे हैं । बुधवार को विधायक उमेश कुमार टैक्टर में नजर आए जहां वो किसानो की बर्बाद हो चुकी फसलों को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान टैक्टर को विधानसभा के अंदर ले जाने को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी उनकी नोकझोंक हुई ।
उमेश कुमार ने किसानों के सभी ऋण माफ करने और 11 हजार प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की।

More Stories
लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
दून विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग से जुड़े दो कलाकारों को वाईयूसीए में सम्मानित किया गया