देहरादून। शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने 17 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को धोरण पुल के पास एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो कार चालक कार छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी 17 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम सागर नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी निवासी भरवा कैटल थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल , हाल पता देवनागरी रेस्टोरेंट किमाड़ी थाना कैंट देहरादून बताया। पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
17 पेटी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

More Stories
राम विरोधी कांग्रेस को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रहीः भट्ट
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्तः स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आईआईटी रुड़की ने विकसित किया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने में सहायक