August 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

देहरादून। भारत सरकार के आवाहन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा साई चैक बौराड़ी के समीप पार्किंग स्थल पर आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल एवम अभिषेक त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की गरिमा में उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री उदय रावत द्वारा किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूया प्रसाद नौटियाल, परमवीर पवार एवम दरमियान  सिंह कंडारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में भारत सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक एवं लाभान्वित किया गया कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी एच एस रौतेला, सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी, जिला मिशन मैनेजर अमन जोशी पालिका के वरिष्ठ कर्मचारी शिव सिंह सजवान, मनोज राणा, नीलम उनियाल, अनीता नेगी, कुमारी लाविका, सुनील भंडारी, सुंदर सिंह भंडारी, पूरन सिंह राणा सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।