September 16, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महिला ने किया शक्ति नहर में उतरकर आत्महत्या का प्रयास, फोर्स ने बचाया

देहरादून। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक महिला शक्ति नहर में उतर गयी। जिसे डाकपत्थर  पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच पाई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
डाकपत्थर पुलिस चैकी को एक सूचना मिली थी कि एक महिला शक्ति नहर में जाने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों के पास जाने पर वो नहर के गहरे पानी में जाने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही डाकपत्थर चैकी प्रभारी पंकज तिवारी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां जवानों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहर में जाने की धमकी देती रही। जिसे देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए।
एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम के लाख मना करने के बावजूद भी महिला उनकी आंखों से सामने ही नहर में उतर गई, लेकिन पहले से ही मुस्तैद एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान तत्काल नहर में कूदे और तेज बहाव में बह रही महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि गृह कलेश के चलते महिला अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से शक्ति नहर के पास आई थी। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।