June 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गोद लिए गए गांव झाझरा की प्रधान ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से ग्राम झाझरा की प्रधान पिंकी देवी ने मुलाकात की। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। प्रधान पिंकी देवी ने राज्यपाल को उनके पिछले भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि गांव में उनके निर्देशों के क्रम में स्ट्रीट लाईटें लग गई हैं, साथ ही अन्य कार्य भी हुए हैं। गांव में कई कार्य प्रगति पर हैं, जो शीघ्र ही कर लिए जाएंगे। उन्होंने राज्यपाल का विकास कार्यों को कराए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल आदि की भी जानकारी ली।