News Update उत्तराखण्ड राजनीतिक सिटी अपडेट

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भटवाड़ी में आयोजित रोड शो में उमड़ी भीड़

हरिद्वार/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली के साथ ही भाजपा ने अब धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जहां उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो व जनसभा की वहीं दोपहर बाद वह उत्तरकाशी से सीधे हरिद्वार के लक्सर पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उधर डोईवाला क्षेत्र में आज संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से तीसरी बार केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनवाने की अपील की।
भटवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां एक रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। रोड शो के बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखंड में जितना विकास हुआ है उतना विकास बीते 60 साल में भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा ने जनता से जो भी वायदे और संकल्प लिए थे वह सभी पूरे किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यहां से मां गंगा का उद्गम होता है जो पूरे देश को जल देती है। अब इस गंगा की धरती से एक समान अधिकारों की गंगोत्री भी बहने वाली है जो पूरे देश के लोगों को समान अधिकार देगी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए ही नहीं उत्तराखंड के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि उनकी धरती से जिस कॉमन सिविल कोड को लाया गया है उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा तथा उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लाने वाला देश का पहला प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि हम एक सशक्त नकल विरोधी कानून भी लाए हैं जो युवाओं के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान,जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पुरोला के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, यमुनोत्री के प्रभारी सत्य सिंह राणा, गंगोत्री के प्रभारी जगत सिंह चैहान, लोकसभा के संयोजक रमेश चैहान, सुधा गुप्ता, रामसुंदर नौटियाल, सूरत राम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री जोशी ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

Anup Dhoundiyal

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एम.ओ.यू. राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण कार्य से संबंधित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनने से बड़ी सुविधा होगी। भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रात्रि विश्राम एवं ठहरने की समस्या का समाधान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने की बात कही , जिस पर संस्था ने सहमति व्यक्त की। इस एम.ओ.यू. के तहत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए विश्राम गृहों का निर्माण करेगा। दोनों मेडिकल कॉलेजों में 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण प्रस्तावित है। इन विश्राम गृहों (रैन बसेरों) में रात्रि विश्राम के लिए शयनागार में घ्55 प्रति बिस्तर तथा दो बिस्तरों वाले कमरे घ्300 प्रति कक्ष की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, नाश्ता घ्20 तथा भोजन घ्35 की सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन विश्राम गृहों का संचालन एवं रखरखाव सेवादान आरोग्य फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून द्वारा 1750 वर्ग मीटर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा 1400 वर्ग मीटर भूमि विश्राम गृहों के निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी। यह एम.ओ.यू. आगामी 20 वर्षों के लिए वैध रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना तथा सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन एवं अमित दास उपस्थित थे।

Anup Dhoundiyal

मुख्यमंत्री ने चंपावत की जनता को दी सौगात, वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment