विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश भर में मार्च फाइनल के नाम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता एवं दोगलेपन की वजह से हजार-दो हजार के बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों- लाखों के विद्युत बकायेदारों पर हाथ डालने से विभाग के हाथों फूल जाते हैं द्यगरीबों के मामले में यह अत्याचार कब रुकेगा। ऐसा प्रतीत होता है विभाग का जोर सिर्फ गरीब व मध्यम पर ही है। बड़े बकायेदारों पर हाथ न डालने की वजह ऊंची पहुंच व अधिकारियों को खुश कर मना लिया जाता है। मोर्चा शासन से मांग करता है कि उक्त मामले में संज्ञान लें।
विद्युत बकायदारों के कनेक्शन काटने में दोहरा मापदंड क्योंः मोर्चा

More Stories
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश