June 18, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दिनेश अग्रवाल धोखेबाज: संदीप चमोली

देहरादून: चुनावी मौसम ही ऐसा होता है जब कुछ भी हो सकता है। कौन कहां पलटी मार दे कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों सियासत में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस के नेताजी पलटी मारते नजर आ रहे हैं। ये नेताजी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया है। उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य धर्मपुर विधानसभा संदीप चमोली ने तंज कसा है। उन्होंने सधे हुये सियासी अंदाज में दिनेश अग्रवाल को धोखेबाज कह डाला है।
मीडिया को जारी प्रेस बयान में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य धर्मपुर विधानसभा संदीप चमोली ने कहा है कि संघर्ष के समय रन छोड़ना रन छोड़ो की निशानी है
इसका सबसे सही उदाहरण वर्तमान में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल जी ने दिया है जब कांग्रेस द्वारा उनको विधायक बनाया गया कैबिनेट मंत्री बनाया गया मंडी का अध्यक्ष बनाया गया देहरादून मेयर का चुनाव लड़ाया गया इसके बावजूद भी वह संतुष्ट नहीं हुए तो यह आप सत्य मानिए कि कोई अन्य दल उनको संतुष्ट नहीं कर सकता
लोकसभा चुनाव के महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी को धोखा देने का काम किया गया यह सोचने का विषय है कुछ ना कुछ तो ऐसा है जिसकी वजह से दिनेश अग्रवाल जी द्वारा भाजपा का दामन थामा गया सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को पहले से अधिक मजबूत करने का काम करेंगे और इस लोकसभा के चुनाव धर्मपुर विधानसभा से हमारे प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जी को अधिक से अधिक मतों से जीतने का काम करेंगे।