देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में आज एफआरआई परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित समस्त एफआरआई अधिकारियों, कर्मचारियों से न केवल स्वयं अपितु अपने परिवार सहित आस पास के समस्त मतदताओं को जागरूक कर मतदान हेतु बूथ तक साथ ले जाने की अपील की गई तथा सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई। जिला विकास अधिकारीध्सहा0 नोडल अधिकारी स्वीप ने भी उपस्थित सभी से मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आईएएस गौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक नोडल स्वीप, आशीष कठैत जिला प्रबंधक जल जीवन मिशन, इत्यादि उपस्थित रहे।
एफआरआई परिसर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता