देहरादून। एक मई को देहरादून के डालनवाला थाने में पत्रकार गजेंद्र रावत के विरुद्ध धार्मिक भावना आहत करने के मामले में गजेंद्र रावत ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है । बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाक्टर हरीश गौड़ द्वारा दर्ज करवाए गए इस मामले को लेकर गजेंद्र रावत ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को विस्तृत पत्र लिखकर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। गजेन्द्र रावत ने अपने इस पत्र में हरीश गौड़ के साथ हुए वार्तालाप का विस्तृत ब्योरा देकर अपने परिजनों के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है।
पत्रकार गजेंद्र रावत की पुलिस महानिदेशक से न्याय की मांग

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की