हल्द्वानी। बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसे लेकर रविवार को छात्राओं के परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।
एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्राओं के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे तक लगाए। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे। जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली है।
लापता छात्राओं का अब तक सुराग नहीं

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की