October 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जाम से मिलेगी मुक्ति- नगर पालिका परिषद

शामली/कांधला- नगर पालिका परिषद मे नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक मे कई प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये। बोर्ड बैठक मे सभासदों ने अपनी वार्ड की समस्याओं को रखकर उनके निस्तारण की मांग की।
बुधवार को नगर पालिका परिषद में नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन की अध्यक्षता में किया गया। अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष व सभासदगण को शुभाकामनायें देकर बोर्ड की कार्रवाही का शुंभारम्भ किया। बोर्ड में वार्ड 22 के सभासद इलियास जंग ने बाईपास मार्ग पर पानी निकासी के लिये नाला निर्माण व टूटी सड़क की मरम्मत कराने का प्रस्ताव प्रमुखता के साथ रखा। सभासद मनोज कुमार शर्मा ने राशन कार्ड की समस्या को निस्तारण, सभासद मुंशाद जंग ने शौचालय निर्माण को पारदर्शिता के निर्माण कराने व बकाया भुगतान की मांग, सभासद जावेद खान बारात घर का निर्माण तथा सभासद अरूण गर्ग ने प्रतिमाह बोर्ड की बैठक बुलायें जाने सहित अन्य सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत बनाने, प्रत्येक वार्ड व मुख्य चौराहों पर गंदगी डालने के लिये दो डस्टबीन, जाम से मुक्ति के लिये छोटी नहर का चौडीकरण निर्माण, राशन व विधवा पेंशन बनाये जाने व नगर के विकास कार्य कराये जाने के लिये पालिकाध्यक्ष को अधिकृत किये जाने के प्रस्तावों को सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद ने सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड के सहयोग से विकास कार्य के लिये प्रदेश सरकार व नगर विकास मंत्रायलय से मांग कर विकास कार्य कराये जायेगे। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने किया। इस दौरान मुख्य लिपिक अकरम अंसारी, अशोक कुमार, सभासद अरविन्द, राजेन्द्र वर्मा, मनीष गोयल, मनोज शर्मा, तैययब, मोहिदराज, हीना जंग, पूजा रानी, इकरामन सहित सभासद मौजूद रहे। रिपोर्ट – तनुज कुमार